कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट चौथी सुनवाई करेगी। इससे पहले 8 मई को सुनवाई हुई थी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा था कि आरोपी नंबर 4 (सैम पित्रोदा) को ईमेल पर नोटिस भेजा गया था, इसलिए दलीलें सुनवाई की अगली तारीख पर सुनी जाएंगी। कोर्ट ने 2 मई को गांधी परिवार के साथ ही सुमन दुबे, और यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी नोटिस जारी किया था। नेशनल हेराल्ड केस 2012 से चल रहा है, जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पिछली 3 सुनवाई में क्या-क्या हुआ… चार्जशीट से पहले प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई हुई 12 अप्रैल 2025 को जांच के दौरान कुर्क संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी। ED ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस (5A, बहादुर शाह जफर मार्ग), मुंबई के बांद्रा (ईस्ट) और लखनऊ के विशेश्वर नाथ रोड स्थित AJL की बिल्डिंग पर नोटिस चिपकाए थे। 661 करोड़ की इन अचल संपत्तियों के अलावा AJL के 90.2 करोड़ रुपए के शेयरों को ED ने नवंबर 2023 में अपराध की आय को सुरक्षित करने और आरोपी को इसे नष्ट करने से रोकने के लिए कुर्क किया था।
Related Posts
फरीदाबाद में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में स्मैक बरामद, दिल्ली से खरीदकर लाया, बेचने वाले व्यक्ति की तलाश
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.53…
MP-राजस्थान के 56 जिलों में बारिश, 18 में हीटवेव:बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत; 4 दिन में केरल पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें कर्नाटक,…
दिल्ली एयरपोर्ट पर 340 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले:गाजियाबाद में एक मंजिल तक घर डूबे, नोएडा में दिन में छाया अंधेरा
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को तेज बारिश के कारण नदियां…