कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट चौथी सुनवाई करेगी। इससे पहले 8 मई को सुनवाई हुई थी। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कहा था कि आरोपी नंबर 4 (सैम पित्रोदा) को ईमेल पर नोटिस भेजा गया था, इसलिए दलीलें सुनवाई की अगली तारीख पर सुनी जाएंगी। कोर्ट ने 2 मई को गांधी परिवार के साथ ही सुमन दुबे, और यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी नोटिस जारी किया था। नेशनल हेराल्ड केस 2012 से चल रहा है, जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पिछली 3 सुनवाई में क्या-क्या हुआ… चार्जशीट से पहले प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई हुई 12 अप्रैल 2025 को जांच के दौरान कुर्क संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी। ED ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस (5A, बहादुर शाह जफर मार्ग), मुंबई के बांद्रा (ईस्ट) और लखनऊ के विशेश्वर नाथ रोड स्थित AJL की बिल्डिंग पर नोटिस चिपकाए थे। 661 करोड़ की इन अचल संपत्तियों के अलावा AJL के 90.2 करोड़ रुपए के शेयरों को ED ने नवंबर 2023 में अपराध की आय को सुरक्षित करने और आरोपी को इसे नष्ट करने से रोकने के लिए कुर्क किया था।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत याचिका 19 सितंबर तक टाली, कहा- फाइल देरी से मिली
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उमर खालिद और शरजील इमाम समेत 9 लोगों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 19 सितंबर…
सुप्रीम कोर्ट बोला-मैटरनिटी लीव जन्म देने के अधिकारों का हिस्सा:मद्रास हाईकोर्ट का फैसला खारिज; तीसरे बच्चे के लिए छुट्टी देने से इनकार किया था
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के एक आदेश को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने एक सरकारी स्कूल की टीचर…
मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा:मोदी बोले- महिलाओं की लीडशिप से विकास की परिभाषा बदली; नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को सोमवार को 1 साल पूरा हो गया है। वहीं, मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल…