जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। हालांकि ये ऑपरेशन किस दिन चलाया गया था। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। BSF अधिकारी ने ऑपरेशन के बारे में बुधवार को जानकारी दी। BSF कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया, हमने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का करारा जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में एक आतंकी लॉन्च पैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में उनकी पांच चौकियां और कई बंकर तबाह कर दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रहा है। उधर जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और चतरू इलाके में गुरुवार सुबह 3-4 आतंकी देखे गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-BLOs के काम के दबाव को कम करें:राज्यों और केंद्र से कहा- अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें; SIR में लगे 29 BLO की मौत हो चुकी
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया कि वे SIR में लगे बूथ लेवल…
राहुल बोले- अमेरिकी ट्रेड डील में PM पर प्रेशर:उन्होंने आपका खून-पसीना बेचा, पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता विपक्ष को बोलने से रोका
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में आपकी मेहनत…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल राज्यसभा में भी पास; PF विड्रॉल प्रोसेस बदली; दुनिया की सबसे यंग PM से मिले मोदी; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ संशोधन बिल से जुड़ी रही। राज्यसभा में भी बिल पास हो गया। दूसरी खबर…