पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं। साथ ही 33 देशों में भेजे गए भारतीय डेलिगेशन के बारे में भी बता सकते हैं। इसके साथ ही वे हर एपिसोड की तरह एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी प्रमोट कर सकते हैं। दरअसल, 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर इस अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अभियान के तहत देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। पिछले एपिसोड में भी उन्होंने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की बात कही थी। 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Related Posts
राजस्थान में 108 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार
राजस्थान में 108 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…
हिमाचल में चंडीगढ़-दिल्ली के टूरिस्टों का बीच सड़क हंगामा:पेशेंट लेकर जा रही एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया; फॉर्च्यूनर-ट्रैवलर का 66 हजार का चालान
हिमाचल के लाहौल स्पीति में फॉर्च्यूनर और टेम्पो ट्रैवलर के ड्राइवरों में पास देने को लेकर बहस हो गई। हुर्लिंग…
खबर हटके- चीन में बिक रही टाइगर की यूरिन:56 kmph की रफ्तार से उड़ने वाली मछली; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें
चीन का एक चिड़ियाघर टाइगर का यूरिन बेच रहा है। वहीं, एक मछली जो 56 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार…