पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं। साथ ही 33 देशों में भेजे गए भारतीय डेलिगेशन के बारे में भी बता सकते हैं। इसके साथ ही वे हर एपिसोड की तरह एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी प्रमोट कर सकते हैं। दरअसल, 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर इस अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अभियान के तहत देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। पिछले एपिसोड में भी उन्होंने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की बात कही थी। 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Related Posts
ओखला बैराज से यमुना में छोड़ा पानी, फरीदाबाद में अलर्ट:14 गांव में बाढ़ का खतरा, निचले इलाके में घरों को खाली करने के आदेश
दिल्ली के ओखला बैराज से यमुना नदी में 56,455 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा हथिनी कुंड बैराज…
केरल में राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्ढे में फंसा, VIDEO:पुलिस, फायर स्टाफ ने धक्का मारकर निकाला; प्रेसिडेंट सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं
केरल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर बुधवार को उतरने के बाद गड्ढे में फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिस…
राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम:यूपी में घना कोहरा, सड़कों पर 10 मीटर देखना भी मुश्किल; उत्तराखंड में झरने जमे
राजस्थान में सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई इलाकों में बादल छाए…