मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो मई में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 1990 का था, तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। दूसरी सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 2021 का था, तब मई में 107.9 मिमी बारिश हुई थी। सामान्य रूप से मई में औसतन 61.4 मिमी बारिश होती है। हिमाचल प्रदेश में 4 जिलों में आज और 7 जिलों में कल तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों के आसपास, जहां पानी इकट्ठा होता हो और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उधर सिक्किम में भारी बारिश के कारण थेंग और चुंगथांग इलाकों में लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे में दब गए। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरेज-बांदीपुरा रोड और मुगल रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। राजस्थान के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में सुबह आनासागर झील के तीन गेट 3-3 इंच खोले गए हैं। उधर, बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 30 एमएम बारिश हुई। यह मई में 6 साल में एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड है। मेघालय में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। पूर्वी खासी हिल्स जिले में 24 घंटे बारिश जारी है। यहां लैंडस्लाइड में महिला की मौत हुई। एक व्यक्ति पानी में डूब गया। मावकिनरू ब्लॉक में पेड़ के नीचे दबने से 15 साल के लड़के की जान चली गई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा मौसम केंद्र जयपुर ने 31 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून को भी 17 जिलों बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से दो दिन राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेश: भोपाल समेत 21 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, PM के कार्यक्रम के पंडाल में सीवेज सिस्टम बनाया मध्यप्रदेश में नौतपा के सातवें दिन, शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम और बारिश के अलर्ट के चलते पांडाल के आसपास सीवेज सिस्टम बनाया गया है। ताकि, बारिश होती है तो पानी पांडाल में न पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: रक्सौल में बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में छाएंगे बादल रक्सौल में आज यानी शनिवार सुबह तेज बारिश हुई, वहीं जहानाबाद में बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40KM/H रहने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: 8 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं व बारिश के बाद तापमान में 3.2 डिग्री गिरा तापमान भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: 17 जिलों में आज बारिश, 5 में मौसम रहेगा खुश्क, प्रदेश के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार को) प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। इसके चलते प्रदेश का तापमान गिर सकता है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 60 kmph की रफ्तार से चलेगा तूफान हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: धमतरी, महासमुंद में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी छत्तीसगढ़ में आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
हिमाचल में ट्रैवलर खाई में गिरा, VIDEO:चलती गाड़ी से कूदे टूरिस्ट, पेड़ से टकराकर रुका; दिल्ली से घूमने आए थे
हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दिल्ली नंबर की…
सोनिया बोलीं- मोदी मजदूरों का पैसा बढ़ने नहीं देना चाहते:मनरेगा खत्म होगा तो करोड़ों गरीब बेरोजगार होंगे, सालभर काम की गारंटी खत्म हो जाएगी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी MGNREGA…
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब सेवा तीर्थ:केंद्रीय सचिवालय कर्तव्य भवन और राजभवन अब लोकभवन कहलाएंगे; PMO बोला- सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया है। देश भर के राज्य भवन का…