मुंबई की एक कोर्ट ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को 5 महीने की जेल और ₹20,000 जुर्माना देने की सजा दी है। इन महिलाओं का नाम चांदनी माजी (24) और तसलीमा मोदाल (41) है। इन्हें 2 जनवरी 2025 को मुंबई के घाटकोपर में पुलिस ने पकड़ा था। जांच में पता चला कि वे चुपचाप भारत में घुस आई थीं और फर्जी कागजों से खुद को भारतीय दिखा रही थीं। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया और चार्जशीट कोर्ट में दी। अब कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में NIA की छापेमारी, 32 जगहों पर सर्चिंग जारी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई केस नंबर RC-2/25/NIA/JMU के तहत की जा रही है। अभी तक 32 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। NIA की टीमें संदिग्ध गतिविधियों और आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही हैं। यह कार्रवाई आतंकियों के साथ जुड़े ओवर ग्राउंड वर्करों (OGWs) के खिलाफ की जा रही है। NIA को इनके बारे में खास जानकारी मिली थी। यह छापेमारी एक आतंकी साजिश केस से जुड़ी है। दिल्ली में देर रात एनकाउंटर, पुलिस की गोलीबारी में दो आरोपी घायल दिल्ली में बीआरटी कॉरिडोर के पास एक सीएनजी पंप के नजदीक बुधवार देर रात मुठभेड़ हुई। दो आरोपी बाइक पर सवार थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहमदाबाद के पास नेशनल एक्सप्रेसवे-1 पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लगी अहमदाबाद से करीब 10 किलोमीटर पहले नेशनल एक्सप्रेसवे-1 पर दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे उनमें आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है। फायर ऑफिसर माता प्रसाद पांडे ने बताया कि सुबह करीब 4:15 बजे एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। एक ड्राइवर घायल हुआ है और इलाज चल रहा है।
Related Posts
‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा:नड्डा बोले- राहुल-सोनिया माफी मांगे; प्रियंका बोलीं- रैली में किसने कहा, हमें नहीं मालूम
संसद के शीतकालीन सत्र के 11वां दिन, सोमवार को दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में PM…
लोकसभा में PM मोदी की स्पीच टली:शाम 5 बजे भाषण से पहले विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की खाली कुर्सी घेरी, सदन गुरुवार तक स्थगित
विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री…
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार:राजस्थान-एमपी पंजाब में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट; J-K के डोडा में एवलांच, गाड़ियां फंसीं
देश के हिमालयी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। आज से दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में…