देशभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई गई। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। उत्तर प्रदेश में नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस मस्जिद और ईदगाह के पास ड्रोन से निगरानी की। श्रीनगर की जामा मस्जिद में लगातार सातवें साल नमाज की इजाजत नहीं दी गई। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से जामा मस्जिद बंद है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुझे मस्जिद बंद रखने के फैसले का आधार नहीं पता, लेकिन हमें अपने लोगों पर भरोसा करना सीखना होगा।’ पीएम मोदी ने ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमारे समाज में सौहार्द और शांति के बंधन को और मजबूत करे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं। देशभर में बकरीद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:चेन्नई में पीटीआई के पूर्व पत्रकार एस. रामासामी का निधन
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व पत्रकार और क्षेत्रीय प्रबंधक एस. रामासामी (74) का रविवार को चेन्नई में निधन…
बेंगलुरु भगदड़- विराट कोहली के खिलाफ शिकायत:RCB के मार्केटिंग हेड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; KSCA ने विक्ट्री परेड की परमिशन ली थी
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को भगदड़ मामले में क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस…
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत:प्लेटफार्म पर हार्ट अटैक आया, दिल्ली था जा रहा
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर मुक्तसर के 57 वर्षीय हजारी को…