देश का उत्तर पश्चिमी इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को राज्य का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 47.4°C तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक 11 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बीच 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी आज तापमान बढ़ सकता है। दिल्ली में सोमवार को तापमान 43 डिग्री रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मानसून की बात करें तो यह अभी भी बिहार, बंगाल की सीमा पर अटका है। मध्य प्रदेश में 15 जून तक इसके पहुंचने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण आज कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड भारत मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 1901 में जबसे रिकॉर्ड रखा जा रहा है, तबसे मई 2025 सबसे ज्यादा बारिश वाला मई महीना रहा है। इस साल देश में औसतन 126.7 मिमी बारिश हुई, जो कि लंबे समय के औसत (LPA) 61.4 मिमी से 106% ज्यादा है। आईएमडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मई 2025 में पूरे भारत में औसतन 126.7 मिमी और मध्य भारत में 100.9 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद सबसे ज्यादा है। चाटेन में रविवार को भी हुआ लोगों का रेस्क्यू 1 जून की शाम को चाटेन में एक मिलिट्री कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण क्षेत्र में सड़क संपर्क टूट जाने के कारण उत्तरी सिक्किम के चाटेन में फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 जवानों को रविवार को एयर लिफ्ट किया गया। लापता सैनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। रेस्क्यू से पहले खराब मौसम के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग शहरों में करीब 2,000 पर्यटक कई दिनों तक फंसे रहे थे। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 10 जून- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 11 जून- राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… एमपी में पारा 44 डिग्री पार, कल से लू चलेगी:आज 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; भोपाल-इंदौर में गर्मी रहेगी मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव यानी, लू चलने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया, जबकि 21 शहर ऐसे रहे, जब तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट:प्रयागराज, झांसी में 44°C के पार पहुंचा पारा; 11 जून के बाद बारिश की संभावना यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्म पछुआ हवा के चलते 3 दिन के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। रविवार को यूपी के प्रयागराज और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 44°C के पार चला गया। जबकि 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा:तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा; 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर परेशान कर दिया। श्रीगंगानगर में रविवार को पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो देश का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके साथ चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, कोटा समेत कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। भीषण गर्मी के कारण रविवार को राज्य के 8 से ज्यादा शहर लू की चपेट में रहे। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार के 26 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट:40°C पार जा सकता है अधिकतम तापमान; 12 जून के बाद बारिश की संभावना बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से चिलचिलाती धूप निकल रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोग दिन-रात गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को बिहार के 26 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब में आज हीट-वेव का ओरेंज अलर्ट:तीन दिन राहत के आसार नहीं; 9 जिलों का तापमान 40 पार, बठिंडा 44.8°C दर्ज भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब के लिए तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी कर दिया है। सिर्फ दिन ही नहीं, गर्मी यहां रात को भी तंग करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। वहीं, 12 जून से राज्य में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, लेकिन हालात बदल भी सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा में हीट वेव का ओरेंज अलर्ट:अब रात में भी सताएगी गर्मी, 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, 3 दिन चलेगी लू हरियाणा में मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज (9 जून) से लगातार लू यानि हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग की तरफ से दिन और रात दोनों समय गर्मी पड़ने का अंदेशा जताया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल में 4 दिन और सताएगी गर्मी:9 शहरों में 35 पार तापमान, 13 जून को बारिश के आसार, पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम हिमाचल प्रदेश में चार दिन से तप रही धूप के बाद भीषण गर्मी पड़ने लगी है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। 9 शहरों का पारा 35 डिग्री से अधिक और ऊना व नेरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले 96 घंटे यानी चार दिन भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:प.बंगाल में हिंसा, 500 लोगों का पलायन; तमिलनाडु गवर्नर ने लगवाए जय श्रीराम के नारे, कांग्रेस बोली- ये निंदनीय
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर है। धुलियान से…
राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत:बिहार में बाढ़ के हालात, मुंगेर-गयाजी में पुल बहा; वाराणसी में 84 घाट डूबे
राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर,…
चैतन्यानंद 27 अक्टूबर तक हिरासत में रहेगा, जमानत याचिका खारिज:कोर्ट बोला- पीड़ित ज्यादा, अपराध की गंभीरता कई गुना बढ़ी; 17 स्टूडेंट्स से छेड़छाड़ का आरोप
दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत देने से इनकार…