अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है। आज के 4 बड़े अपडेट्स यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन…. प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
MP के 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे:UP के 11 जिलों में कोहरा; हिमाचल-उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार
देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। बीती रात ग्वालियर, खजुराहो समेत…
दिल्ली ब्लास्ट-यात्रियों को एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह:दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी; मेट्रो स्टेशन 20 मिनट और एयरपोर्ट पर 3 घंटे पहले पहुंचें
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी…
देशभर में दशहरा पर रावण दहन:राजस्थान के कोटा में हाथी बेकाबू हुआ; पटना में दहन से पहले रावण का सिर टूटा
देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में देश के सबसे ऊंचे…