अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’ विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, उसमें हादसे के वक्त 60 से ज्यादा डॉक्टर, स्टूडेंट्स और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इनमें से 5 डॉक्टरों समेत 34 की मौत हुई है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 275 (241 विमान सवार और मेडिकल कॉलेज के 34 लोग) हो गया। फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई। लंदन से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट आज शाम 4 बजे लैंड करेगी। इसमें मृतकों के परिजन और रिश्तेदार आ रहे हैं। उनका DNA सैंपल लिया जाना बाकी है। हादसे से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें… प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ट्रैक्टर समेत 7 बहे:वैष्णो देवी यात्रा शुरू, दोनों रूट खुले, लैंडस्लाइड के कारण 22 दिन से बंद थी
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मानसून अभी भी एक्टिव है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बुधवार को…
DMRC 60% से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगी:नेटवर्क विस्तार पर प्रति वर्ष 500 मिलियन यूनिट आपूर्ति का टेंडर जारी किया, पहली हरित मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने संचालन में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की योजना बनाई है। फेज-IV नेटवर्क…
फरीदाबाद में बच्ची हाई टेंशन तार की चपेट में आई:दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर, छत पर खेल रही थी
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर हरी विहार में बुधवार दोपहर को छत पर खेल रही 14 वर्षीय तारा हाई…