देश के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS अर्णाला का बुधवार को कमीशन होगा। इसे विशाखापट्टनम के नेवी डॉकयार्ड में कमीशन किया जाएगा। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट CDS जनरल अनिल चौहान हैं। महाराष्ट्र के वसई के ऐतिहासिक अर्णाला किले के नाम पर इसे यह नाम दिया गया है। यह जहाज हिंद महासागर में नौसेना की दमदार मौजूदगी के लिए डिजाइन किया गया है। जो उथले पानी में दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाने, ट्रैक और डिएक्टिवेट करेगा। INS अर्णाला को 8 मई को भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। हालांकि यह कमीशनिंग सेरेमनी 16 ASW-SWC कैटेगरी के जहाजों में से पहले जहाज को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल करने का प्रतीक है। मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता और मेसर्स LT शिपबिल्डर्स के साथ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत डिजाइन और बनाया गया अर्णाला डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रमाण है। 15 जनवरी 2025 को तीन वॉरशिप INS सूरत (डिस्ट्रॉयर), INS नीलगिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट) और INS वाघशीर (सबमरीन) कमीशन किए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि इन तीनों अल्ट्रा-मॉर्डन वॉर शिप से नेवी की ताकत और बढ़ी है। भारतीय नौसेना कितनी मजबूत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौ सेना के पास कुल 20 पनडुब्बियां हैं। इनमें 2 परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां, एक परमाणु-संचालित अटैकर पनडुब्बी, 17 ट्रेडिशनल डीजल-इलेक्ट्रिक अटैकर पनडुब्बियां हैं। 13 विध्वंसक (Destroyers) जहाज हैं। इनके अलावा 15 फ्रिगेट्स, 18 कॉर्वेट्स, एक उभयचर परिवहन डॉक (INS जलाश्व), 4 टैंक लैंडिंग जहाज, 8 लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी, एक माइन काउंटरमेजर जहाज और 30 गश्ती जहाज हैं। भारतीय नौसेना का लक्ष्य 2035 तक 175 जहाजों की नौसेना बनाना है, जिसमें 50 जहाज वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। 2025 तक, भारतीय नौसेना के पास लगभग 135+ युद्धपोत सक्रिय सेवा में हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के जहाज शामिल हैं। वहीं, INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत समेत 2 मॉडर्न विमानवाहक पोत हैं। ……………………… INS विक्रांत से जुड़ी ये खबर पढ़ें… पूरे बेड़े के साथ प्रैक्टिस करने अरब सागर में निकला INS विक्रांत, कैसे ब्लॉक कर सकता है पाकिस्तान का रास्ता पहलगाम हमले के अगले ही दिन खबर आई थी कि भारत का सबसे ताकतवर विमानवाहक पोत INS विक्रांत अरब सागर में तैनात किया है। नौसेना ने सफलतापूर्वक एक एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण भी किया था। पूरी खबर पढ़ें..
Related Posts
अफगानी मंत्री ने महिला पत्रकारों की एंट्री रोकी:प्रियंका का PM से सवाल- महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया; केंद्र बोला- हमारा कोई रोल नहीं
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की दिल्ली में शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री…
रेणुकास्वामी मर्डर केस- एक्टर दर्शन की जमानत रद्द:सुप्रीम कोर्ट बोला- लोकप्रियता चाहे जितनी हो, कानून से बड़ा कोई नहीं; आरोपी सरेंडर करें
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रेणुकास्वामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक्टर दर्शन और बाकी लोगों को दी गई जमानत रद्द…
रोहतक में जमीनी विवाद में युवक की मौत:पीजीआई में इलाज के दौरान तोड़ा दम, नजफगढ़ का रहने वाला मृतक
रोहतक के गांव खिड़वाली में जमीनी विवाद में बुआ के घर आए दो युवकों का देर रात को फूफा के…