दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में लॉ स्टूडेंट ने फिल्मी अंदाज में 30 लाख रुपए की चोरी की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपनी दो दोस्तों को भी शामिल किया। इनमें से एक लड़की नौकरानी बनकर एक डॉक्टर के घर गई, जहां उसने सिर्फ दो दिन में ही 30 लाख रुपए और मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद तीनों फरार हो गईं। हालांकि, पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने दो लड़कियों को मेरठ से और एक को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। पूरा मामला विस्तार से जानिए… इस वारदात की मास्टरमाइंड लॉ की स्टूडेंट रजनी (27) बताई जा रही है। उसने अपनी दोस्त शिल्पी (19) को नकली पहचान के साथ डॉ. अनिल रहेजा के घर में नौकरानी बनाकर भेजा। शिल्पी ने दो ही दिन में 30 लाख रुपए और मोबाइल फोन चुरा लिया। 12 जून को डॉ. अनिल ने पुलिस को PCR कॉल कर अपने घर से 30 लाख रुपए की चोरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने तनवीर कौर नाम की एक महिला को नौकरानी के तौर पर रखा था, जो महज 48 घंटे में नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। जांच में सामने आया कि तनवीर कौर उस महिला का असली नाम नहीं था। शिल्पी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खुद को तनवीर कौर बताकर एक एजेंसी से घरेलू सहायिका की नौकरी पाई थी। चोरी का मास्टर प्लान रजनी ने शिल्पी और एक अन्य साथी नेहा सामल्टी (25) के साथ मिलकर बनाया था। पुलिस ने तीनों के पास से नकदी बरामद की दिल्ली पुलिस ने शिल्पी के पास से 10.07 लाख रुपए नकद, मोबाइल का खाली डिब्बा और कुछ एक्सेसरीज, जबकि रजनी के पास से 12.5 लाख रुपए और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं, तीसरी साथी नेहा से 50 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया है। तीनों ने पहली बार ऐसे अपराध को अंजाम दिया पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों महिलाएं पहली बार अपराध में शामिल हुईं और जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपराध का रास्ता चुना। एजेंसी को दिए गए दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि कहीं और भी वारदात तो नहीं की गई और चोरी के बाकी पैसे कहां छिपाए गए हैं। ————————— ठगी की ये खबर भी पढ़ें… 12वीं पास 15 लड़कों ने 500 करोड़ की ठगी की:लखनऊ में बैठकर साउथ इंडियंस को बनाते थे शिकार, लोगों को लगता था गेम में हारे हैं पैसा लखनऊ में बैठकर 12वीं पास 15 साइबर ठगों ने साउथ इंडियंस से 500 करोड़ रुपए की ठगी की है। ये लड़के श्रीलंका में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर काम करते थे। इनका लोकल सरगना विशाल यादव उर्फ गन्नी उर्फ प्रिंस था, जो उन्हें टारगेट देता था। प्रिंस दुबई में बैठा है। साइबर ठग अन्ना रेड्डी गेमिंग एप का इस्तेमाल करते थे। इसके जरिए वे लोगों से 1 से 3 हजार रुपए तक की ऑनलाइन ठगी करते थे। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इंडिया सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम; शाहरुख-अजय देवगन को कोर्ट का नोटिस; अमेरिका के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी की रही, भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 9 महीने में दूसरा…
देश के 44% शहरों की हवा खराब,दिल्ली-गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित:मेघालय का बर्नीहाट भी शामिल; सिर्फ 4% शहर ही क्लीन एयर प्रोग्राम के दायरे में
देश के करीब 44 प्रतिशत शहर लंबे समय से एयर पॉल्यूशन का सामना कर रहे हैं। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन…
लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से भारत लाया जा रहा:सलमान खान के घर फायरिंग मामले में वांटेड है; बाबा सिद्दीकी-मूसेवाला के मर्डर का आरोप
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। उसके बुधवार सुबह दिल्ली के…