मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि SP ऑफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला। वहीं, बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। मानसून की एंट्री के बाद भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। 20 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए… महाराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… गुरुवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: रीवा-गुना समेत 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; साढ़े 4 इंच बारिश का अनुमान मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कई जिले भीगे। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी बना रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बारिश से रेलवे ट्रैक धंसा, 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 की मौत उन्नाव में बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टीशर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजस्थान: आज भी 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; जयपुर सहित 9 शहरों में हुई झमाझम बरसात राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 28 जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार को जयपुर, कोटा, बांसवाड़ा, जालोर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा, पाली सहित कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जयपुर में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: पंचकूला में सुबह-सुबह बारिश, 18 जिलों में यलो अलर्ट; रात से प्री मानसून की एंट्री हरियाणा के पंचकूला में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रात से प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके कारण आगामी 4 से 5 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 29 जून के आसपास मानसून की एंट्री होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: आज फिर बारिश-आंधी का अलर्ट; 3 दिन में आएगा मानसून पंजाब में अगले 3 दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल: आज से 5 दिन तक बारिश; 22-23 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में इससे देर रात से ही मौसम खराब बना हुआ है। शिमला में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पहाड़ों पर अगले पांच दिन तक बारिश जारी रहेगी।मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर भागों में हल्की बारिश होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: पटना में बारिश, प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; नवादा के ककोलत वाटर फॉल में बढ़ा पानी बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। पटना में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला है और रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… झारखंड: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40KM/H से चलेगी हवा; बिजली गिरने की भी आशंका झारखंड में मंगलवार को मानसून के एक्टिव होते ही पूरा राज्य में भारी बारिश जारी है। बीते 2 दिनों में काफी बारिश हुई। कई जिलों में तो भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग को रेड अलर्ट तक जारी करना पड़ा। इधर, 25 जून तक झारखंड के कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Related Posts
राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत:बिहार में बाढ़ के हालात, मुंगेर-गयाजी में पुल बहा; वाराणसी में 84 घाट डूबे
राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर,…
भास्कर अपडेट्स:रियाद से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, वजह साफ नहीं
रियाद (सऊदी अरब) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI926 को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। यह…
भास्कर अपडेट्स:मध्य प्रदेश के कटनी में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, 4 घंटें से 6 दमकल गाड़ियां बुझाने की कोशिश कर रही
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के लमतरा में एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने पास की…