मानसून तेज रफ्तार से उत्तर भारत में पहुंच गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है। अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में इन राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। फिलहाल मानसून राजस्थान के 50% हिस्से को कवर कर चुका है। आज 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कुछ जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है, शुक्रवार को श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री पारा रहा। मध्यप्रदेश के आखिरी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून शुक्रवार को पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दो दिन के अंदर लखनऊ समेत 56 जिलों को कवर कर लिया है। उत्तर प्रदेश के सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का एक्टिव होना बाकी है। आज मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए… देशभर से मौसम की तस्वीरें… शुक्रवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए… मध्य प्रदेश: 6 जिलों में ऑरेंज, 49 में यलो अलर्ट; रीवा संभाग में गिर सकता है 8 इंच पानी मानसूनी बारिश ने पूरे मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसा ही मौसम अगले 24 घंटे यानी शनिवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजस्थान: आज 30 जिलों में बारिश की चेतावनी; सीकर में बिजली गिरने से किसान की मौत राजस्थान में तेज बरसात का दौर जारी है। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, दौसा, बूंदी, टोंक, सीकर, नागौर, करौली सहित कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इन जिलों में 1 से लेकर 6 इंच तक बरसात दर्ज हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने आज (शनिवार) को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 48 घंटे में पूरे यूपी को कवर करेगा मानसून यूपी में मानसून ने कुछ उत्तरी-पश्चिमी कुछ जिलों और एनसीआर को छोड़कर पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। आने वाले 48 घंटे में मानसून पूरे यूपी को कवर कर लेगा। वहीं आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 58 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। 48 घंटे में मानसून पूरे यूपी को कवर कर लेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: आज हो सकती है मानसून की एंट्री: रात में कई जगह हुई बारिश; 16 जिलों में बरसात का यलो अलर्ट पंजाब में आज बारिश को लेकर 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो अनुमान है कि आज ये पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दाखिल हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: आज एक्टिव होगा प्री-मानसून:13 जिलों में बारिश का अलर्ट; एक हफ्ते बाद होगी मानसून की एंट्री हरियाणा में आज से प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा। अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कल (22 जून) के लिए 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को जलभराव वाली जगह से दूर रहने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसका असर प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें… झारखंड: आज 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बाकी जिलों में हो सकती है हल्की बारिश झारखंड में शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 24 जून तक राज्य भर में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Related Posts
हिसार-पानीपत में नए अल्ट्रा थर्मल प्लांट बनेंगे:केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अनिल विज के साथ मीटिंग; विज बोले-कोयला डिमांड जल्द पूरी होगी
हरियाणा में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए…
बहादुरगढ़ के आर्यन दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए प्रेसिडेंट:पिता शराब कारोबारी, हरियाणा ने DUSU को 7वां अध्यक्ष दिया; भाजपा MLA के पोते की हार
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में हरियाणा का दबदबा एक बार फिर दिखा। बहादुरगढ़ के रहने वाले आर्यन मान…
अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच PM बोले- स्वदेशी अपनाओ:कहा- व्यापारी विदेशी छोड़ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बेचें; द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन…