चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आने हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। पहले एक घंटे बैलट वोट की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की गिनती जारी है। गुजरात की कडी में भाजपा और विसावदर सीट पर AAP ने बढ़त बना रखी है। उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। इसके अलावा, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है। पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी। टेबल से समझें, कौन किस सीट पर आगे केजरीवाल का राज्यसभा जाना संभव पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है। उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ कानून- प.बंगाल में विरोध, 3 की मौत; हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव; JK में सेना का JCO शहीद; और बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी रही। पश्चिम बंगाल में अब तक 3 की…
भास्कर अपडेट्स:लद्दाख में सेना की गाड़ी पर चट्टान गिरी, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत; 3 अफसर गंभीर रूप से घायल
लद्दाख के लेह में सेना की एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत…
उत्तराखंड के पौड़ी में पूरा पहाड़ टूटा:हिमाचल के मंडी में बादल फटा, घर-गाड़ियां बहीं; 15 तस्वीरों में देखें पहाड़ों में बारिश से तबाही
देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। खासतौर पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में…