गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार शाम 6 बजे तक 36 घंटे में 19 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटियों में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। राज्य के कच्छ में बारिश का यलो और बाकी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 7 दिन तक यही हालात बने रहेंगे। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद घर जा रहे एक परिवार की कार नहर में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे तीन दिन पहले जन्मा बच्चा भी नहीं बच सका। भारी बारिश के कारण नाला उफान पर था, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में जा समाई। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जम्मू में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के चलते तवी नदी उफान पर है। इसमें एक शख्स फंस गया। SDRF के लोगों ने सीढ़ी के सहारे उसका रेस्क्यू किया। दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट है। बारिश के साथ तेज आंधी का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34°C रह सकता है। मंगलवार को चंडीगढ़-हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचा है। अगले दो दिनों में और और आगे बढ़ेगा। पहाड़ों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भी भारी बारिश के संकेत हैं। अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में 26 जून से मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश तेज होने की संभावना है। जयपुर में मंगलवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 3 इंच से ज्यादा (77.8MM) बारिश हुई। मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ गुजरने के साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। प्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश की संभावना है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल हिमाचल प्रदेश: सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। पश्चिम बंगाल: 25 से 27 जून तक दक्षिणी बंगाल के हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान में भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में 25, 28 और 29 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। देश में कल का मौसम कैसा रहेगा 26 जून: दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में तापमान अधिकतम 36°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रह सकता है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में भी तेज बारिश का अलर्ट है। यहां बिजली गिरने का भी चेतावनी है। मध्य प्रदेश-गुजरात में भी तेज बारिश होगी। गुजरात के जिलों में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है। गोवा, कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहेगी। मुंबई में भी तेज बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। राज्यों के मौसम का हाल…. राजस्थान: जयपुर में बारिश का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज भी 25 जिलों में बरसात की चेतावनी राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून एक्टिव है। सीकर-जालोर में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जयपुर में 10 साल के बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार को भी 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सीकर में बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर जारी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… मध्य प्रदेश: 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; भोपाल, ग्वालियर-चंबल संभाग में स्ट्रॉन्ग सिस्टम मध्य प्रदेश के 16 जिलों में बुधवार को हैवी रेन का अलर्ट है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले मंगलवार को 20 से अधिक जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें… उत्तर प्रदेश: बारिश का 54 साल का रिकॉर्ड टूटा, लखनऊ में बादल छाए; आज 29 जिलों में बरसात का अलर्ट यूपी के 29 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है, बाकी जगह हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ में बुधवार सुबह बादल छाए हैं। मानसून ने सभी 75 जिलों को कवर कर लिया है। 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते मानसून ने एंट्री ली थी। पूरा प्रदेश कवर करने में 7 दिन लग गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… पंजाब: 8 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान 3.9° गिरा; मानसून रफ्तार पकड़ेगा पंजाब में मानसून एंट्री हो चुकी है। अगले 36 घंटों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने 30 जून तक राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हरियाणा: 5 दिन पहले आया मानसून, 4 जिलों में रात से बारिश; 4.3 डिग्री नीचे आया तापमान हरियाणा में मानसून ने तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दे दी है। राज्य में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है। 25 साल में 14वीं बार मानसून तय समय से पहले आया है। मानसून की लाइन उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करनाल-कैथल होकर गुजरी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल: आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि 3 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मानसून की ये बारिश तबाही का कारण बन सकती है। टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… बिहार: आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 7 झुलसे बिहार में बीते 8 दिनों से मानसून एक्टिव है। बिहार के 5 शहरों में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग झुलसे हैं। आज मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Related Posts
उत्तराखंड की टोंस नदी में ट्रैक्टर बहा-8 लोगों की मौत:देहरादून में बादल फटा, सोंग नदी में बहने से 4 लोगों की जान गई
उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार सुबह 5 बजे बादल फटा। इससे तमसा, कारलीगाड़, टोंस और सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़…
राजस्थान में भारी बारिश से 16 की मौत:MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, UP में उद्घाटन से पहले 4 पुलों की सड़कें बहीं
राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24…
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव, राजीव प्रताप रूडी जीते:भाजपा के ही संजीव बालियान से टक्कर थी; यह सांसदों और पूर्व सांसदों का संगठन
नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को…