गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका में 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला का फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में पिछले 24 घंटों में जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा। इसके चलते अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए। इनमें से 2 की डेड बॉडी मिली है। वहीं, कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंसे हैं। डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी बरसा। देश के मौसम की पूरी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
कपूरथला में घर से गहने चोरी:रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे बदमाश, दिल्ली शादी में गया था परिवार, अलमारियों के ताले टूटे मिले
पंजाब में कपूरथला के प्रीत नगर में चोर खिड़की के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की। परिवार दिल्ली गया…
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में SUV थार खाई में गिरी, पिकनिक मनाने गए सभी 6 युवाओं की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट पर SUV थार गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवाओं…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत ने PAK से आयात रोका; जंग में बस 4 दिन टिकेगा पाकिस्तान; बॉर्डर पर पाक रेंजर्स पकड़ा गया; और बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत के पाकिस्तान से जुड़े दो सख्त फैसलों की रही। वहीं CRPF ने पाकिस्तानी महिला…