गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका में 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला का फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में पिछले 24 घंटों में जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा। इसके चलते अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए। इनमें से 2 की डेड बॉडी मिली है। वहीं, कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंसे हैं। डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी बरसा। देश के मौसम की पूरी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
JNU में नारे लगे- मोदी-शाह की कब्र खुदेगी:भाजपा का दावा- उमर-शरजील के लिए प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी बोली– आरोपी छात्र सस्पेंड होंगे
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में सोमवार रात कुछ छात्रों ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ…
IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय:तेजस्वी बोले- शाह ने एक महीने पहले धमकी दी थी चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में आरोपी…
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव, राजीव प्रताप रूडी जीते:भाजपा के ही संजीव बालियान से टक्कर थी; यह सांसदों और पूर्व सांसदों का संगठन
नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को…