दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को फैलने से रोक लिया गया है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने का काम अभी भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक महिला कैडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक इलाके से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दो शख्स को भी अरेस्ट किया गया था। एअर इंडिया का प्लेन कोलकाता लौटा; एक पैसेंजर की मेडिकल इमरजेंसी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली सेक्टर पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक प्लेन गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण कोलकाता लौट आया। 162 यात्रियों और चालक दल के साथ वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने रूटीन टेक्निकल स्टॉपेज के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट तक हवा में रहने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया। बीमार यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे फिर से कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 173 और भारतीय ईरान से लौटे, अब तक 4415 नागरिकों को सुरक्षित निकाला अर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष इवैक्यूएशन प्लेन गुरुवार रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंचा। इसमें ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 3 भारतीय वायुसेना के विमानों समेत 19 विशेष इवैक्यूएशन प्लेन के जरिए कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजरायल से 818) को निकाला जा चुका है। इनमें 14 OCI कार्ड होल्डर, 9 नेपाली, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय की ईरानी पत्नी भारत लाई गई।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से जस्टिस नागरत्ना असहमत:जस्टिस विपुल पंचोली की SC में नियुक्ति पर आपत्ति, कहा- ऐसा होना न्यायपालिका के लिए नुकसानदायक
सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को सुप्रीम कोर्ट…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर; पुणे में पुल टूटा, 4 मौतें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ी रही। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो…
MP के 20 शहरों में भारी बारिश:राजस्थान में 167mm बरसात, सामान्य से 137% ज्यादा; हिमाचल में अब तक 69 की मौत
मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा।…