शनिवार को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा दौरे पर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार की सुबह वृंदावन पहुंच कर भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। सीएम बनने के बाद पहली बार मथुरा दौरे पर आईं रेखा गुप्ता इस दौरान पूरे भक्ति भाव में नजर आईं। इससे पहले शनिवार की शाम को उन्होंने गोवर्धन पहुंच कर वहां की 7 कोस की पैदल परिक्रमा की थी। बांके बिहारी जी को निहारती रहीं सीएम रविवार की सुबह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बांके बिहारी मंदिर पहुंच गईं। जहां उन्होंने पहले पति के साथ देहरी पूजन किया। इसके बाद जैसे ही मंदिर के पट खुले वह दर्शन करने के लिए VIP कटघरा में पहुंच गईं। जहां से उन्होंने बांके बिहारी जी को निहारा। करीब 5 मिनट तक फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी को वह एकटक निहारती रहीं। गोस्वामी ने कराया पूजन बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति को मंदिर के पुजारी मयंक गोस्वामी बंटू ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी जी के समक्ष रोली से स्वस्तिक बनाया और वहां इत्र लगाया। इसके बाद भगवान को भोग और बांसुरी अर्पित की। दर्शन करने के बाद मंदिर के पुजारियों ने उनको भगवान का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। भगवान से लिया आशीर्वाद दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि शादी की सालगिरह पर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश में खुशहाली रहे इसके लिए भगवान बांके बिहारी जी से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने यमुना शुद्धिकरण पर कहा इसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। गोस्वामियों ने रखा कॉरिडोर का मुद्दा बांके बिहारी दर्शन करने पहुंची दिल्ली की सीएम को मंदिर के गोस्वामियों ने कॉरिडोर मुद्दा बताया। मयंक बंटू गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने कॉरिडोर और न्यास का मुद्दा उनको बताया। जिस पर उन्होंने कहा कि इससे किसी का कोई हनन नहीं होने वाला है। इस पर मयंक गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन की पहचान गलियां खत्म हो जाएंगी जिस पर दिल्ली की सीएम ने कहा इसको लेकर वह बात करेंगी।
Related Posts
आपरेशन सिंदूर- पाकिस्तान की पोल खोलेगा 59 सदस्यों का डेलिगेशन:इनमें 51 सांसद-नेता, 8 राजदूत, 33 देश जाएंगे; थरूर को अमेरिका जाने वाले ग्रुप की कमान
केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात 59 सदस्यों वाले डेलिगेशन की घोषणा की है। इसमें 51 नेता और 8 राजदूत…
खुर्शीद बोले- क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है:लिखा- देश में लोग राजनीतिक वफादारी का आकलन कर रहे हैं
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को X पोस्ट में लिखा- जब भारत आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में अपना…
बेंगलुरु भगदड़- RCB मार्केटिंग हेड की याचिका पर सुनवाई आज:हाईकोर्ट में कहा- गिरफ्तारी अवैध, सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने CM सिद्धारमैया के कहने पर ऐसा किया
कर्नाटक हाईकोर्ट आज RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की याचिका पर सुनवाई करेगा। निखिल को 6 जून को एम…