बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हिमाचल के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट से पहले आने वाली टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। टनल के अंदर भी वाहन फंस गए हैं। हिमाचल में 20 जून के बाद से बारिश से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है। आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। मंडी में जूनी- ब्यास नदी उफान पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है। देशभर की बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पिस्टल और मैगजीन बरामद
सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हरि बुद्ध बाउल इलाके में एक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों के ठिकाने…
बर्फ से ढका बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड में जमने लगी झील:राजस्थान में सर्दी से थोड़ी राहत; मध्य प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को नवंबर…
राजनाथ बोले- भारतीय सेना भगवान शंकर से प्रेरणा लेती है:लोगों की मदद भी करती है और जरूरत पर ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई भी
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना भगवान शिव से प्रेरणा लेती है। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान शिव…