देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। खासतौर पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल के मंडी में 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां बह गईं। इधर मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के ऊपर ही लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी का मलबा गिरा। आगे PHOTOS में बारिश से लेकर तबाही के हालात देखिए …. हिमाचल प्रदेश बादल फटने से तबाही, घर-गाड़ी और पुल बहे पूरे हिमाचल प्रदेश में 48 घंटों से बारिश जारी है। हिमाचल के मंडी में सोमवार सुबह 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां तक बह गईं। घरों की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है। मंडी शहर में नाले उफान पर हैं। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लापता हैं। इधर मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के ऊपर ही लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी का मलबा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में आज बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड: पौड़ी में पहाड़ दरका, बद्रीनाथ हाईवे पर जाम मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद हैं। बागेश्वर जिले में सरयू नदी उफान पर है। उत्तरकाशी के सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी है।
Related Posts
चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री:30 मौजूदा CM की कुल संपत्ति में 57% सिर्फ नायडू के पास; ममता के पास सिर्फ ₹15 लाख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की…
दिल्ली ब्लास्ट, आतंकियों की लाल कार हरियाणा में मिली:कल शाम से फरीदाबाद में लावारिस खड़ी थी, घर खाली कराए, एक हिरासत में; NIA-NSG मौके पर
दिल्ली ब्लास्ट के मामले में संदिग्ध इको स्पोर्ट्स DL10CK-0458 नंबर की लाल रंग गाड़ी को फरीदाबाद पुलिस ने राउंड अप…
दिल्ली में साल 2028 से एयर टैक्सी की शुरुआत संभव:3 घंटे तक का सफर 10 से 12 मिनट में पूरा होगा, शुरुआती किराया ₹500 होगा
भारत में 2028 तक एयर टैक्सी उड़ान भरने लगेंगी। ये कहीं से भी सीधे उड़ान भर सकती हैं और कहीं…