देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। खासतौर पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल के मंडी में 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां बह गईं। इधर मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के ऊपर ही लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी का मलबा गिरा। आगे PHOTOS में बारिश से लेकर तबाही के हालात देखिए …. हिमाचल प्रदेश बादल फटने से तबाही, घर-गाड़ी और पुल बहे पूरे हिमाचल प्रदेश में 48 घंटों से बारिश जारी है। हिमाचल के मंडी में सोमवार सुबह 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां तक बह गईं। घरों की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है। मंडी शहर में नाले उफान पर हैं। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लापता हैं। इधर मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के ऊपर ही लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी का मलबा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में आज बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड: पौड़ी में पहाड़ दरका, बद्रीनाथ हाईवे पर जाम मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद हैं। बागेश्वर जिले में सरयू नदी उफान पर है। उत्तरकाशी के सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी है।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट ने अपना 6 महीने पुराना जजमेंट पलटा:कहा था- पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले प्रोजेक्ट पहले मंजूरी लेंगे; अब बोला- जरूरी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपना 6 महीने पहले दिया जजमेंट को 2:1 के बहुमत से पलट दिया। अब से…
जम्मू-कश्मीर- किश्तवाड़ के जंगल में छिपे 3 आतंकी:सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, कल एनकाउंटर में एक जवान हुआ शहीद
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा और छतरू इलाके में पिछले 24 घंटे से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:फ्रांस-जापान ने भारत से मांगी तबाह पाकिस्तानी मिसाइल; ज्योति ISI एजेंट से बोली- शादी करा दो; इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर की रही। एक खबर दिल्ली से श्रीनगर…