हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अबतक 20 से ज्यादा बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे। राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अबतक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढहे हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। UP के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 50 घंटे में जलस्तर 2.96 मीटर बढ़ा है। पानी मणिकर्णिका घाट तक आ गया है। 20 से ज्यादा मंदिर पानी में डूबे हैं। लखीमपुर में शारदा नदी उफान पर है। राजस्थान के कोटा में मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में चार-चार फीट तक पानी भरा है। चित्तौड़गढ़ में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। 30 जून: किन्नौर में 1, मंडी जिले में 15 जगह बादल फटे 1. किन्नौर 2. मंडी जिला- हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें… अन्य राज्यों से बारिश की तस्वीरें… देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल लोकसभा में पास; ओवैसी ने बिल फाड़ा; गुजरात में जगुआर प्लेन क्रैश; मारुति कारें महंगी होंगी; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ संशोधन बिल से जुड़ी रही। लोकसभा में बिल पास हो गया। बिल का विरोध…
राजस्थान, एमपी, यूपी समेत 12 राज्यों में कल से SIR:7 फरवरी तक पूरा होगा; अगले साल चुनाव वाले बंगाल में SIR, लेकिन असम में नहीं
बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को…
पीएम से दिल्ली में मिले पंजाब के राज्यपाल:एक महीने में दूसरी बार मुलाकात; बाढ़-सीमावर्ती सुरक्षा और गिफ्ट सिटी मॉडल पर बनी स्ट्रेटजी
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब…