उत्तराखंड में तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा, तभी आगे यात्रा शुरू की जाएगी। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अब भी 29 लोग लापता हैं। गुरुवार को 2 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। देशभर में मौसम की 6 तस्वीरें… देशभर में 2 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा:नड्डा बोले- 2014 से पहले हर जगह बम ब्लास्ट होते थे, UPA सरकार पाकिस्तान को मिठाई खिलाती रही
संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही…
भास्कर अपडेट्स:नागपुर में चचेरे भाई ने जमीन विवाद में हत्या कर शव जलाया, गिरफ्तार
नागपुर जिले के मोहपा में 43 साल के अरुण रामाजी तुरारे की उनके चचेरे भाई चंद्रशेखर तुरारे ने जमीन के…
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ली ‘आम आदमी’ की फीलिंग:टोकन खरीद मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से फीडबैक लिया, साढ़े 9 साल हरियाणा CM रहे
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में…