उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर है। इसके किनारे बने घर डूब गए हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा के पड़ाव गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के बाद रूट ब्लॉक हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया था, उसे अब खोल दिया गया है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राजस्थान के जालोर में गुरुवार को राज्य की सबसे ज्यादा 136mm बरसात दर्ज की गई। भीलवाड़ा में घरों में बारिश का पानी घुस गया, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता को भीड़ ने पीट दिया। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है और करीब ₹400 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में पड़ा है, जहां कई सड़कें बंद हैं और जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं। ओडिशा में भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। बालासोर जिले में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां सुबर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण 35 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं और बाकी इलाकों से कटे हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून इस वक्त पूरी तरह एक्टिव मोड में है। इसलिए महाराष्ट्र-राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर में 3 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी:पत्नी गिड़गिड़ाती रही, फिर भी 17 किमी दूर अस्पताल ले गए, मौत, ड्राइवर गिरफ्तार
दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई।…
मन की बात का 122वां एपिसोड:ऑपरेशन सिंदूर-पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं; ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की उपलब्धियां बताएंगे
पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर,…
IPS पराग जैन RAW चीफ बने:1 जुलाई से चार्ज संभालेंगे, दो साल का कार्यकाल रहेगा; एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख भी हैं
पंजाब कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अफसर व ऑपरेशन सिंदूर के रणनीतिकारों में से एक पराग जैन खुफिया…