मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है। राजस्थान में 1 जून से अब तक 167.1 मिमी बारिश हाे चुकी है, जाे सामान्य से 137% ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव हाेने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं। उत्तरप्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है। राज्यों से बारिश की 4 तस्वीरें… आज देशभर के मौसम का अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…..
Related Posts
वोटर ID में अब मकान नंबर 0 नहीं होगा:घर नहीं होने पर काल्पनिक नंबर नहीं दिए जाएंगे; राहुल ने EC पर आरोप लगाए थे
कर्नाटक में सैकड़ों मतदाता पहचान पत्रों में मकानों का एक ही पता ‘जीरो’ दर्ज होने से मचे बवाल के बीच…
शाह बोले-यह बिहार का भविष्य तय करने का चुनाव:प्रियंका ने कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे, मोकामा हत्याकांड में EC ने ग्रामीण SP-SDM को हटाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में वर्चुअली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम के कारण…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हिमाचल में बादल फटे, 5 मौतें; हर भारतीय ₹4.8 लाख का कर्जदार; ट्रम्प बोले- सब्सिडी बंद की तो मस्क की दुकान बंद हो जाएगी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर हिमाचल और राजस्थान में भारी बारिश की रही। एक खबर RBI की उस रिपोर्ट की…