मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है। राजस्थान में 1 जून से अब तक 167.1 मिमी बारिश हाे चुकी है, जाे सामान्य से 137% ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव हाेने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं। उत्तरप्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार रात 11 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है। राज्यों से बारिश की 4 तस्वीरें… आज देशभर के मौसम का अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…..
Related Posts
सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत:गोपालगंज में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी और ड्राइवर गंभीर, दिल्ली जा रहे थे
गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत हो गई।…
हरियाणा CM आफिस में एक और एंट्री:नायब सैनी के फिर मीडिया एडवाइजर बने राजीव जेटली; दिल्ली में बैठकर देखेंगे काम, ऑर्डर जारी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सीएम ऑफिस (CMO) में एक और एंट्री हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय…
शाह ने लोकसभा में आपत्तिजनक शब्द बोला:रिजिजू बोले- गलती से निकल गया; गृहमंत्री बोले- चुनाव जीतने पर विपक्ष ‘कौ-कौ’ करता है…VIDEO मोमेंट्स
लोकसभा में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव सुधार और SIR पर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष…