हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गया है। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है। झारखंड में शनिवार को तेज बारिश हुई। रामगढ़ जिले के महुआ टांगरी में सुबह के वक्त अवैध कोयला खदान धंस गई। इसमें 4 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए। राज्य में सोमवार सुबह तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बाढ़ के हालात हैं। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। इधर, नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया। बिहार के 18 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। शनिवार को अररिया, मुंगेर में बारिश हुई। सासाराम में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट- घटनास्थल से 9mm की 3 गोलियां मिलीं:आतंकी डॉ.उमर कब-कहां गया, रूट रिक्रिएट करने की तैयारी; 50+ CCTV कैमरों में i20 कार कैद
दिल्ली में लाल किले के पास चांदनी चौक में 10 नवंबर को हुंडई i20 कार में धमाके वाली जगह के…
आर्यन मान की जीत पर बहादुरगढ़ में मना जश्न:DUSU के चुनाव में राजस्थान की जोशलीन चौधरी को हराया, शहर से दूसरे प्रधान बने
बहादुरगढ़ के आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल की है।…
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार:कई साल से खुफिया जानकारी भेज रहा था; फेक पासपोर्ट-आईडी बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार…