देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6mm बारिश होनी थी, लेकिन 254mm हो चुकी है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। अनूपपुर में पुल टूटने से कार बह गई। इसमें पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में बीते 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 लापता हैं। हालांकि, अब मौसम सामान्य हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के पीपलकोटी में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। देहरादून में घरों में पानी घुस गया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बिलासपुर में कई इलाके डूबे हैं। इधर, राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों बारिश जारी है। दौसा में दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव से NH-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई। बारिश और बाढ़ की 6 तस्वीरें… देशभर में बारिश के हालात मैप से समझिए… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
SC बोला-आर्थिक बोझ का हवाला देकर मुआवजा नहीं छीन सकते:यह संवैधानिक अधिकार; जमीन अधिग्रहण मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2019 से पहले हुए भूमि अधिग्रहण मामलों में सोलाटियम और ब्याज देने से जुड़े अपने…
सोनीपत के युवक की किडनैपिंग के बाद हत्या:दिल्ली मिला शव; किडनैपरों ने परिवार को कहा था- कबूतर म्हारे धोरे, ₹25 लाख त्यार कर ल्यो
हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले 21 वर्षीय आदित्य की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका…
पेंगुइन रैंडम हाउस बोला- ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पब्लिश नहीं:नरवणे की बुक का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं; राहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ पर इसकी पब्लिशिंग…