10 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। मेरठ में कावड़ यात्रा को लेकर आज 4 राज्य यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड के अफसरों की बड़ी बैठक चल रही है। करीब 2 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार और गोमुख से जल उठाएंगे। ये यूपी, हरियाणा, दिल्ली से हरिद्वार पहुंचते हैं। इन 2 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मंथन चल रहा है। सुरक्षा को लेकर तय हुआ कि पूरे कांवड़ रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान पेश किया। 10 जुलाई की रात से यह लागू हो जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा। शहर में एक लेन में कांवड़िये और दूसरी लाइन में छोटे वाहन चलेंगे। मेरठ कमिश्नर कार्यालय में यूपी DGP राजीव कृष्ण और मुख्य सचिव मनोज सिंह मौजूद मौजूद हैं। यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के अधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं। मेरठ, बरेली और आगरा जोन के अधिकारियों के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों के DM भी बैठक में शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य मुद्दों पर चर्चा चल रही है। कांवड़ से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
देश में कोरोना से 28 की मौत, 3807 एक्टिव केस:10 दिन में 15 गुना बढ़े मामले; केरल में सबसे ज्यादा 1400 पॉजिटिव मरीज
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3807 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में आग लगी; 22 दमकल गाड़ियां बुझाने में लगी
दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई में दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने पर 5 महीने की जेल
मुंबई की एक कोर्ट ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को 5 महीने की जेल और ₹20,000 जुर्माना देने की सजा दी…