UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। अयोध्या में घरों में पानी भर गया है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है। मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर है। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले गए। वहीं, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते न्यू नरसाला इलाके में घर और गाड़ियां पानी में डूब गईं। हालात को देखते हुए नागपुर नगर निगम ने राफ्ट (नाव) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्यों से बारिश-बाढ़ की 6 तस्वीरें…
Related Posts
दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:केरल के आनंद मामले को लेकर रोष मार्च, न्याय दिलाने की मांग, बोले- RSS की अमानवीय हरकत
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के आह्वान पर मंगलवार को दिल्ली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने विरोध…
मोदी के घर पर डिनर पर पहुंचे NDA सांसद:20-25 के ग्रुप में बसों से आए; अनुराग ठाकुर ने कहा-अगला डिनर बंगाल जीत के बाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर गुरुवार शाम 6:30 बजे से एनडीए सांसदों के लिए विशेष डिनर आयोजित हुआ। सभी…
अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग:स्पाइसजेट की दुबई-फुजैराह से दिल्ली-मुंबई के लिए ज्यादा फ्लाइट, कोलकाता से दुबई की फ्लाइट भी शुरू
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के…