पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त नेताओं और उनके सहयोगियों ने उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इस मामले की पड़ताल की जा रही है। बाजवा ने अपने पत्र में मुख्य रूप से उठाए 3 प्वाइंट – 1. बाजवा की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया है कि पूर्व मंत्री और सीनियर अकाली नेता विजिलेंस के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि मजीठिया की पत्नी, गनीव कौर विधायक हैं। विजिलेंस के अधिकारी कानून का घोर उल्लंघन करते हुए उनके घर में घुस गए और वह उनके बेडरूम तक पहुंच गए। एक महिला के खिलाफ ऐसा व्यवहार अनुचित और कानून के खिलाफ है। मैंने अपने वीडियो में सुखपाल सिंह खैहरा के बारे में बताया था। वीडियो से गनीव कौर मजीठिया कहा था। इनकी टीम ने गनीव कौर हटा दिया, मजीठिया ही रहने दिया। 2. इस मामले में, उन्होंने 25 जून, 2025 को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें तीन मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में महिला विधायक गनीव कौर और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के कथित कदाचार की आलोचना की गई थी। हालांकि, उक्त नेताओं और उनकी टीम ने इस वीडियो को इस तरह संपादित किया कि ऐसा लगे जैसे मैंने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया हो। विरोध मैंने विधायक के चंडीगढ़ वाले घर का किया था। 3. इन नेताओं ने यह सब उनकी राजनीतिक छवि और कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए किया है। वीडियो को इस तरह से पेश किया गया कि जनता को गुमराह किया जा सके। इस संबंध में असली और छेड़छाड़ वाले वीडियो की पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी है। उनका कहना है कि यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता 2023 के तहत दंडनीय है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। बाजवा पर 50 ग्रेनेड वाला बयान देने पर हुई एफआईआर प्रताप सिंह बाजवा ने 13 अप्रैल को 1 टीवी चैनल इंटरव्यू में दावा किया था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए हैं। इनमें से 18 का उपयोग किया जा चुका है और 32 को राज्य भर में विस्फोटित किया जाना बाकी है। इंटरव्यू चलने से पहले इसका टीजर सामने आया। इसने विवाद खड़ा कर दिया और बाजवा पर उसी दिन शाम को मोहाली में FIR हो गई। यह मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंचा हुआ है। वहीं, बाजवा से पंजाब पुलिस कई बार पूछताछ भी कर चुकी है।
Related Posts
सेना बोली-आकाशतीर, L-70 ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन-मिसाइल मार गिराए:लंबी दूरी से टार्गेट सेट कर लेते हैं, 100% सक्सेस रेट; आर्मी चीफ लौंगेवाला पोस्ट पहुंचे
भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे स्वदेशी हथियार बेहद कारगर रहे। आकाशतीर डिफेंस सिस्टम और…
DUSU इलेक्शन- किरोड़ीमल कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:छात्रा का मौजूदा अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप; NSUI प्रत्याशी बोलीं- धांधली हो रही
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव यानी DUSU इलेक्शन के लिए मतदान जारी हैं। इस बीच किरोड़ीमल कॉलेज में NSUI और…
फरीदाबाद में बच्ची हाई टेंशन तार की चपेट में आई:दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर, छत पर खेल रही थी
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर हरी विहार में बुधवार दोपहर को छत पर खेल रही 14 वर्षीय तारा हाई…