पंजाब के अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पंजाब में सियासत तेज हो गई है। कारोबारी की हत्या के बाद मौजूदा AAP सरकार और भाजपा एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है। पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पर केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल खड़े किए थे कि अमन अरोड़ा मृतक व्यापारी के परिवार के साथ बैठकर गैंगस्टरों को लेकर केन्द्र सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे है। सिरसा ने की एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों की सीबीआई जांच की मांग दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी बीते दिन पंजाब पुलिस द्वारा जिन दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है, उसे लेकर सवाल खड़े कर दिए है। सिरसा ने प्रेस वार्ता दौरान कहा था कि पंजाब सरकार अपराधियों को रोक नहीं पा रही। फिर माताओं के बेटों को घरों से निकाल कर मारा जा रहा है। पंजाब को इन्होंने एक पुलिस स्टेट बना दिया है। मैं मांग करता हूं कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सच्चे है तो जिन दोनों युवकों को एनकाउंटर में मारा है उनकी सीबीआई जांच करवा दी जाए। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने घेरी भाजपा सिरसा के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा- बेहद शर्मनाक, भाजपा का गैंगस्टर-प्रेम बाहर आ गया है। जहां पूरा पंजाब अबोहर के समाज सेवा व्यापारी संजय वर्मा के परिवार के साथ खड़ा है। वहीं मनजिंदर सिंह सिरसा गैंगस्टरों के पक्ष में डटकर खड़े होते नजर आ रहे है। सेंट्रल जेलों के जरिए भाजपा ही गैंगस्टरों की पुश्तपनाही कर रही है।
Related Posts
उज्ज्वल निकम बोले- मुंबई धमाके रोके जा सकते थे:संजय दत्त ने जिस वैन से AK-47 उठाई, उसके बारे में पुलिस को बताते तो लोग न मरते
सीनियर एडवोकेट उज्ज्वल निकम ने कहा कि 1993 के मुंबई बम धमाके रोके जा सकते थे। अगर एक्टर संजय दत्त…
भारत में इंडिगो, एअर इंडिया की 338 फ्लाइट्स प्रभावित:सॉफ्टवेयर में खराबी; दुनियाभर में एयरबस के A320 विमानों में सोलर रेडिएशन का खतरा
एयरबस A320 सीरीज के विमानों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के चलते शनिवार को दुनियाभर के यात्रियों को परेशान होना पड़ा…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत; लॉकअप में सोनम पर CCTV कैमरे से नजर; पुणे में पुल टूटा, 4 मौतें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ी रही। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो…