उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है। कानपुर में बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया है। इसके चलते कालिंदी एक्सप्रेस को रोका गया है। लखनऊ की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडला में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर समेत 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। आज भी सभी जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार को बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। श्रीमाधोपुर में दुकानों में पानी घुस गया। फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं, हिमाचल में लैंडस्लाइड से 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… आज 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज UP, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 19 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कैंप के अंदर सर्विस राइफल से गोली चली,सेना के जवान की मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को कैंप के अंदर सर्विस राइफल से गोली चलने से सेना के एक जवान…
दैनिक भास्कर में काम करने का बड़ा मौका:रमेश चंद्र अग्रवाल जर्नलिज्म फेलोशिप 2025 के एप्लिकेशन शुरू, 25 हजार रुपए मंथली स्टाइपेंड भी
अगर आपकी उम्र 27 साल से कम है, पढ़ने-लिखने का शौक रखते हैं, साथ ही अच्छी जर्नलिज्म करना चाहते हैं…
राहुल बोले- मनरेगा खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान:PM मोदी को उनके विचारों से समस्या, प्रियंका बोलीं- सरकार को नाम बदलने की सनक
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) को…