सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में यहां 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है। राजस्थान के जयपुर में चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे भगवान भोलेनाथ का 151 किलो गाय के घी से अभिषेक किया गया है। महंत शक्ति व्यास ने बताया- 3100 किलो आम से मंदिर की सजावट की गई है। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं। मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 KM लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें… सावन का पहला सोमवार, महाकाल दर्शन सिर्फ भास्कर एप पर: अभिषेक करें, प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें; देखें पूरा मंदिर परिसर सिर्फ 90 सेकेंड में इस लिंक के जरिए घर पर सावन सोमवार की पूजा विधि जानिए… आज सावन का पहला सोमवार:घर पर ही करें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा, जानिए पूजन विधि और मंत्र सावन सोमवार के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं
Related Posts
दिल्ली- 11वीं के स्टूडेंट को नाबालिगों ने लाठी-डंडों से पीटा:बीच-बचाव करने आए लोगों को भी मारा, छात्र की मौत; 6 नाबालिग हिरासत में
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 11वीं के छात्र की उसी के नाबालिग दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले…
गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की दूसरी माफी:बोला- भाई-बेटा समझकर माफ कर दो, पहली माफी के तरीके से सिख श्रद्धालु खुश नहीं थे
अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक ने दोबारा माफी मांगी है। युवक ने…
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की:अभिषेक मनु सिंघवी-फूलो देवी नेताम के नाम; JDU से नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी…