बिहार में बीते 24 घंटे में बाढ़-बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने से प्रदेश में 9 लोगों की जान चली गई। इनमें सबसे ज्यादा 5 मौतें बांका में हुई। वहीं, बाढ़ से गयाजी में 2, नालंदा और पटना में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। राजस्थान में भी बीते 1 दिन में बारिश की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है। भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। भरतपुर में बिजली गिरने से पाली में बारिश में करंट लगने से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे एक बार फिर लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है। UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 7 तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
सांसदों की सैलरी 24% बढ़ी:हर सांसद को अब ₹1.24 लाख मिलेंगे; पूर्व सांसदों की पेंशन बढ़ाकर ₹31 हजार की गई
सरकार ने सांसदों की सैलरी में 24% का इजाफा कर दिया है। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना…
छात्रा बोली-पेरेंट्स रात में अकेले घूमने से मना करते हैं:कपड़ों को लेकर टोकते हैं, क्योंकि उन्हें चिंता होती है; वर्कप्लेस पर भयमुक्त माहौल जरूरी
11वीं क्लास की एक छात्रा ने आज के बदलते माहौल पर चिंता जताई है। वसंत वैली स्कूल में पढ़ने वाली…
हरियाणा की लेडी पहलवान पर दिल्ली में हमला, VIDEO:चाकू लेकर चढ़ा युवक, कांग्रेस नेत्री ने दी पटखनी; कैराना सांसद इकरा हसन से हैं नाता
हरियाणा के नूंह जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में एक युवक…