राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को कोटा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 198mm बारिश हुई। यहां कोटा बैराज के 12 गेट खोले गए हैं। मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया। UP के लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश के कारण जलभराव-बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के कई बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। सोमवार को ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए। चित्रकूट में उद्घाटन से पहले 51 करोड़ से बने 4 पुलों की एप्रोच सड़कें बह गईं। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 दिन में 105 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी हैं। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 3 दिन से रोजाना लैंडस्लाइड के चलते बंद हो रहा है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 7 तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
हरियाणा में सेना क्यों बुलानी पड़ी:बहादुरगढ़ में 5 हजार लोग 7 दिन से फंसे; नजफगढ़ MLA गंदे पानी में उतरीं तो जागी सरकार
हरियाणा के बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर और विवेकानंद नगर में गंदे पानी से घिरे 5 हजार लोगों की मदद के…
पलवल में मिला दिल्ली से लापता युवक का शव:युवती से चल रहा था प्रेम- प्रसंग, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
दिल्ली से लापता एक युवक का शव पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर तुमसरा गांव के मोड़ के पास एक…
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगे:राहुल बोले- हमें हर बार बोलने से रोका जाता है; आज शाह सदन को संबोधित करेंगे
संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में…