राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले के कई निचले इलाकों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है। बूंदी में मेज नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बिहार में तेज बारिश से बाढ़ के हालात हैं। मुंगेर और गयाजी में पुल बह गया है। औरंगाबाद में अटल बिगहा गांव में 500 घर डूब गए हैं। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश जारी है। हाथरस में आधे घंटे में 6 इंच पानी बरसा। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ की स्थिति है। वाराणसी में भी गंगा उफान पर है। 84 घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं। ललितपुर के माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोले गए हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है। हिमाचल की 200 और उत्तराखंड की 58 सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गई हैं। आज भी दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यों से बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… मैप से समझें देशभर में बारिश के हालात… देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भाजपा सांसद बोले- आतंकी फिर हमले की तैयारी में थे:इसलिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया; उम्मीद थी पाकिस्तान आतंकियों पर एक्शन लेगा पर नहीं लिया
भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद आतंकी भारत…
भारत में 5 साल में 65 फ्लाइट्स के इंजन बंद:RTI में खुलासा- हवा में और टेकऑफ के दौरान शटडाउन, 17 महीने में 11 मेडे कॉल
भारत में पिछले पांच साल में 65 फ्लाइट्स में उड़ान के दौरान हवा में या टेकऑफ करते समय इंजन बंद…
पाकिस्तान के मुकाबले भारत तीन गुना ज्यादा ताकतवर:ऑपरेशन सिंदूर के बाद अगर जंग हुई तो सिर्फ 7 दिन टिकेगा पाक
भारत ने बुधवार की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये…