आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने की बात एक बार फिर कही है। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि AAP अब इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है और 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगी। संजय सिंह ने कहा कि AAP और कांग्रेस ने सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए साथ गठबंधन किया था, लेकिन हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ी। पंजाब और गुजरात उपचुनाव भी AAP ने अपने दम पर लड़े। उन्होंने कहा कि संसद में पार्टी अन्य विपक्षी दलों जैसे TMC और DMK के साथ मुद्दों पर सहयोग करती रहेगी। पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के बांद्रा में चॉल का एक हिस्सा ढहा; मलबे से 12 लोग निकाले गए, राहत कार्य जारी मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक चॉल का कुछ हिस्सा ढह गया। फायर सर्विस की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम जारी है। घटना शुक्रवार सुबह 7:50 बजे हुई। शुरुआती जांच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद कुछ लोग घायल हो गए। दिल्ली में दो स्कूलों में बम की धमकी, 5 दिन में 12 स्कूलों को आया धमकी भरा मेल दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 में अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पांच दिनों में अब तक 12 स्कूलों और 1 कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले सोमवार को 2 और मंगलवार को 3 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच करने पर कोई भी विस्फोटक नहीं मिला था।
Related Posts
दावा-अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया:AAIB की रिपोर्ट- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी विमान रनवे पर उतरा
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने बारामती प्लेन क्रैश पर 22 पेज की प्राइमरी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट…
फरीदाबाद में दिल्ली एम्स के कर्मचारी की मौत:ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, हेलमेट निकलने से सिर फटा
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-19 पर जेसीबी चौक के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार…
सुप्रीम कोर्ट जज बोले-ज्यूडिशियरी हद से ज्यादा सख्त हो रही:इसलिए लोग जेलों में सड़ रहे; यह विकसित भारत का आदर्श नहीं हो सकता
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि ज्यूडिशियरी के कुछ हिस्से ‘मोर लॉयल देन द किंग सिंड्रोम’…