दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शनिवार (19 जुलाई) को हरियाणा के जींद में स्थित पैतृक गांव नंदगढ़ में बर्थडे मनाया। उन्होंने मंच पर केक काटा। इस दौरान CM नायब सैनी ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। वहीं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक रामकुमार गौतम ने उन्हें कोथली दी। इससे पहले दोनों CM ने जुलाना में अग्रसेन भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने कहा- ये हमारी बेटी (सीएम रेखा गुप्ता) का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। इन्होंने संगठन के साथ रहकर देश हित में काम किया है। CM सैनी ने आगे कहा- मुझे खुशी है कि दिल्ली की सीएम एक साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने एक विचार के साथ जुड़कर अपना काम करना शुरू किया, आज ये दिल्ली की सीएम बन चुकी हैं। CM सैनी ने जींद के नए अग्रवाल भवन ओर नंदी कामधेनू गोशाला के लिए 31 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इसके बाद दिल्ली सीएम बोलने के लिए खड़ी हुईं तो आगे खड़ी सिक्योरिटी को वहां से हटने को कहा ताकि लोग साफ तौर पर मंच को देख सकें। रेखा गुप्ता ने नायब सैनी को साधारण परिवार से बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से ये संभव हुआ। वर्ना इंदिरा गांधी भी प्रधानमंत्री रहीं, लेकिन दूसरे परिवार को आगे नहीं बढ़ने दिया। रेखा गुप्ता ने कहा- मैं ये विश्वास दिलाना चाहती हूं कि ये भाई बहन की जोड़ी धुआं उठा देगी। दिल्ली वाले कहते हैं कि धुएं से पॉल्यूशन होता है। मैं कहना चाहती हूं कि ये धुआं पॉल्यूशन का नहीं विकास का होगा। दिल्ली CM रेखा गुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन की PHOTOS… कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
राजस्थान में पारा 10° गिरा, माउंट आबू में माइनस 7°:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश, उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी
देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक…
कांग्रेस बोली-ट्रम्प का 71वीं बार भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा:PM मोदी के दोस्त ने दो दिन में तीन बार श्रेय लिया, ट्रम्प बोले- लाखों लोगों की जान बचाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के दावे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा है। ट्रम्प…
दावा-अफसर रिटायर होकर 20 साल बुक पब्लिश नहीं करा सकेंगे:सरकार आदेश जारी कर सकती है; पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब पर विवाद
सरकार रिटायरमेंट के बाद सीनियर पोस्ट पर रहे अधिकारियों के लिए 20 साल का कूलिंग-ऑफ पीरियड लागू करने पर विचार…