बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन सिस्टम एक्टिव होने से राजस्थान के 6 जिले- जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, सिरोही, जालोर में भारी बारिश हो रही है। शनिवार को अजमेर और टोंक में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। शनिवार को कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, बूंदी, राजसमंद और नागौर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अजमेर के दरगाह बाजार इलाके में शुक्रवार की रात तेज बारिश से कई लोग बह गए। राजस्थान में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 109 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राजसमंद में तालाब फूटने (बांध टूटने) से 3 स्कूली बच्चों सहित 7 लोग पानी के बहाव में फंस गए। जोधपुर के अरना-झरना क्षेत्र में डूबने से युवक की मौत हो गई। सीकर में 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। राजस्थान में बारिश से हुए हादसों में बीते चार दिन में 23 लोगों की जान गई है। एमपी के 16 जिलों में बाढ़ का खतरा, शिवपुरी में स्कूल बंद मध्य प्रदेश में भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से शनिवार को ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। शिवपुरी में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मुरैना, श्योपुर समेत 14 जिलों में शनिवार को 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी नदी-नाले उफान पर हैं। काशी में गंगा के साथ वरुणा नदी में बाढ़ आ गई है। इसके किनारे डेंजर जोन में आने वाले करीब 30 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ का पानी आने से पहले ही लोगों ने पलायन की तैयारी शुरू दी है। इस सीजन में देशभर में अब तक सामान्य से 9% ज्यादा बारिश हो चुकी है। हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव बहुत ज्यादा बारिश वाले राज्य हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 16 जुलाई तक देश में 331.9mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य 304.2mm से करीब 9% ज्यादा है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… बीते दिन राज्यों में हुई बारिश के आंकड़े… बीते दिन देश के बड़े शहरों में हुई बारिश के आंकड़े… देशभर में बारिश-बाढ़ की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
स्टूडेंट सुसाइड, सुप्रीम कोर्ट बोला- ये सिस्टम की नाकामी:इसे अनदेखा नहीं कर सकते; NCRB की रिपोर्ट- 2022 में 13 हजार छात्रों ने खुदकुशी की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्टूडेंट सुसाइड की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई और इसे सिस्टम की नाकामी बताया।…
रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक:म्यांमार सीमा पर हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दी; ग्रुप में 14-15 लोग, अन्य की तलाश जारी
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर (मिजोरम सीमा) में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)…
MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट:राजस्थान में आंधी-बारिश हो सकती है, उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
मध्य प्रदेश में तेज का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार…