फरीदाबाद में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 2 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले B.sc पास स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जो ठगों को बैंक खाते मुहैया करवाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ को कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20B के रहने वाले कपिल ने शिकायत दी कि 9 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाइम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने को लेकर मैसेज प्राप्त हुआ था। जिसके बाद उसने मैसेज पर ही काम करने के लिए बोल दिया। 150 रूपए के लालच में 2 लाख गंवाए कपिल ने बताया कि कुछ ही समय बाद उसके पास कॉल करके उसकी निजी जानकारी ली गई। जिसके बाद उसे गुगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये। जिनके बदले में उसे 150 रूपए दिए गये। इसके बाद ठगों ने उसको पैड टास्क करने के लिए कहा गया और लालच में आकर उसने ठगों के पास 2 लाख रूपए भेज दिए। युवक गिरफ्तार, ठगों को खाते मुहैया करवाता था पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आकाश नामक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी चन्दन विहार नांगलोई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आकाश B.sc पास है। नौकरी न होने के कारण वह ठगों को खाता मुहैया कराने का काम करता था। इसके अलावा आरोपी एक कबाड़ का गोदाम चलाता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस केस में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।
Related Posts
पंजाब में बाढ़ पर राघव चड्ढा का ऐलान:सांसद निधि से 3.25 करोड़ रुपए देंगे, 2.75 करोड़ बांधों की मजबूती के लिए
पंजाब इन दिनों हाल के इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहा है। अब तक 30 से ज्यादा लोगों…
पलवल में मिला दिल्ली से लापता युवक का शव:युवती से चल रहा था प्रेम- प्रसंग, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
दिल्ली से लापता एक युवक का शव पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर तुमसरा गांव के मोड़ के पास एक…
मोबाइल में एक्टिव सिम से ही चलेंगे वॉट्सएप-टेलीग्राम-स्नैपचैट:सिम हटाई तो एप बंद, कम्प्यूटर पर भी हर 6 घंटे में लॉगआउट; दावा- साइबर फ्रॉड घटेगा
केंद्र सरकार ने शनिवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर नया आदेश जारी किया है। वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट,…