फरीदाबाद में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 2 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले B.sc पास स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जो ठगों को बैंक खाते मुहैया करवाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ को कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20B के रहने वाले कपिल ने शिकायत दी कि 9 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाइम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने को लेकर मैसेज प्राप्त हुआ था। जिसके बाद उसने मैसेज पर ही काम करने के लिए बोल दिया। 150 रूपए के लालच में 2 लाख गंवाए कपिल ने बताया कि कुछ ही समय बाद उसके पास कॉल करके उसकी निजी जानकारी ली गई। जिसके बाद उसे गुगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये। जिनके बदले में उसे 150 रूपए दिए गये। इसके बाद ठगों ने उसको पैड टास्क करने के लिए कहा गया और लालच में आकर उसने ठगों के पास 2 लाख रूपए भेज दिए। युवक गिरफ्तार, ठगों को खाते मुहैया करवाता था पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आकाश नामक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी चन्दन विहार नांगलोई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आकाश B.sc पास है। नौकरी न होने के कारण वह ठगों को खाता मुहैया कराने का काम करता था। इसके अलावा आरोपी एक कबाड़ का गोदाम चलाता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस केस में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।
Related Posts
मोदी बोले-कानूनी भाषा ऐसी हो जिसे आम लोग समझ सकें:जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा- जेलों में 70% ऐसे कैदी, जो अब तक दोषी नहीं हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कानून की भाषा इतनी आसान होनी चाहिए कि आम लोग उसे समझ…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल बोला- खामेनेई को जीने का हक नहीं; क्रैश हुए प्लेन का ब्लैक बॉक्स विदेश नहीं भेजा गया; राहुल को नया बंगला मिला
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान जंग की रही, जंग में 639 ईरानी और 24 इजराइली नागरिकों की मौत हुई…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने NHAI से पूछा- जाम के कारण एक घंटे की जगह 12 घंटे लगते हैं तो यात्री टोल क्यों दें?
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से पूछा कि अगर शहर में जाम लगा है…