आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई। उज्जैन में रात 2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खुले। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई, जिसमें उन्हें स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। राम नाम माला भी पहनाई गई। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की 5 किमी लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पार हो गई है। यहां हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से कांवड़िए आ रहे हैं। इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें… सावन का पहला सोमवार, महाकाल दर्शन सिर्फ भास्कर एप पर: अभिषेक करें, प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें; देखें पूरा मंदिर परिसर सिर्फ 90 सेकेंड में इस लिंक के जरिए घर पर सावन सोमवार की पूजा विधि जानिए… आज सावन का पहला सोमवार:घर पर ही करें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा, जानिए पूजन विधि और मंत्र 5 ज्योतिर्लिंग में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक सावन
Related Posts
6 महीने राशन नहीं लेने पर राशन कार्ड रद्द होगा:घर-घर जाकर जांच होगी; केंद्र सरकार ने राज्यों से सख्ती से पालन करने को कहा
केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2025 नोटिफाइड किया है। इसके तहत 6…
24 घंटे में कोरोना से 10 की मौत:नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई; देश में 7383 एक्टिव केस
देशभर में कोरोनावायरस के केसों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 10 लोगों…
हिसार-जयपुर फ्लाइट शुरू:1 घंटे का सफर, ₹2300 किराया; DGCA की आपत्ति, प्रोटोकॉल टूटने पर CM ने वर्चुअली उद्घाटन किया
हरियाणा में हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से शुक्रवार को जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री…