संसद मानसून सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। विपक्ष ने दोनों सदनों में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। लोकसभा 4 बजे तक स्थगित है। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी जवाब देना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती। हम चर्चा करेंगे और हर तरीके से करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के सभी प्वाइंट्स को देश के सामने रखा जाएगा। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नकाल के बाद चर्चा करेंगे। सरकार हर सवाल का जवाब देगी। ये तरीका उचित नहीं है। पहले ही दिन ये आचरण सही नहीं। हमें मिथक तोड़ना चाहिए। मानसून सत्र से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन ने बैठक की थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता। संसद का मानसून सत्र 32 दिन चलेगा संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक 32 दिन चलेगा। कुल 32 दिन में 18 बैठकें, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं। पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा। संसद के मानसून सत्र की पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
हरियाणा के किसानों की IMT में रुचि नहीं:पोर्टल पर सिर्फ 7 हजार एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन; 35500 एकड़ का टारगेट, 3 जिलों में विरोध हो रहा
हरियाणा की नायब सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 10 इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) बनाने पर संकट के बादल हैं। इसकी वजह…
देश में 1 दिसंबर से केस लिस्टिंग का नया सिस्टम:जस्टिस सूर्यकांत बोले- मेरा फोकस अदालतों में पेंडिंग केसों की संख्या कम करना; कल शपथ ग्रहण
जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के 53वें CJI के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने…
भास्कर अपडेट्स:भारतीय सेना ने लद्दाख में दो साउथ कोरियाई पर्वतारोहियों को 17000 फीट से बचाया, इलाज के दौरान एक की मौत
भारतीय सेना ने लद्दाख के कोंगमारुला क्षेत्र में 17,000 फीट की ऊंचाई से दो बीमार दक्षिण कोरियाई पर्वतारोहियों को बचाया।…