असम राइफल्स ने सोमवार को मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जिरीबाम जिले में ₹76 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त किए। आईजीएआर (ईस्ट) के पीआरओ की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि छापेमारी में दौरान साबुन के 616 डिब्बों में भरी हेरोइन और 50,000 मेथामफेटामिन की गोलियां जब्त की गईं हैं। नशीले पदार्थों का यह जखीरा एक नाव से जब्त किया गया है। टीम ने जब नाव को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। इसके बाद पीछा कर नाव रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उसमें से हेरोइन और मेथामफेटामिन की गोलियां जब्त की गईं। चालक को भी अरेस्ट कर आगे की पूछताछ की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में शख्स ने नाबालिग पर कुत्ता छोड़ा, हाथों पर काटा, आरोपी पर केस दर्ज मुंबई में एक शख्स ने नाबालिग पर कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ और ठोड़ी में काट लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 17 जुलाई की है। रात लगभग 10 बजे मोहम्मद सोहेल खान ने जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते को एक नाबालिग लड़के पर छोड़ दिया, जो एक खड़ी ऑटो-रिक्शा में खेल रहा था। कुत्ते ने नाबालिग लड़के पर हमला किया, उसकी ठोड़ी और हाथों पर काट लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार देर रात 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी में रविवार देर रात 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। ये जमीन में 5 किमी की गहराई मे था। हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
Related Posts
मोदी बोले-युवा रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में कहा- युवा पौराणिक कथाओं पर गेम तैयार करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में शामिल हुए। यहां उन्होंने…
दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा; VIDEO:घर से घसीटकर ले गए, पिता से भी मारपीट; आरोपियों के साथ खड़ी दिखी पुलिस
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना…
एक देश, एक चुनाव पर JPC की बैठक आज:15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह राय रखेंगे; पिछली मीटिंग में दो पूर्व CJI शामिल हुए थे
एक देश, एक चुनाव पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बुधवार को छठी बैठक होगी। इस बैठक में इकोनॉमिस्ट…