हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चंबा जिले की चडी पंचायत में पहाड़ी से घर पर बड़ा पत्थर गिरने से दंपती की मौत हो गई। इनकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। आज हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब डिवीजन में स्कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम चार श्रद्धालु घायल हो गए। इधर, लेह की नुब्रा घाटी से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे। मुंबई में रविवार रात से ही तेज बारिश जारी है, अंधेरी इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यूपी में लगातार बारिश से नदियां और डैम उफान पर हैं। महोबा में उर्मिल बांध के 7 फाटक एक साथ खोले गए, जिससे कैमाहा गांव में बाढ़ आ गई। गांव के 3 मकान ढह गए। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कवर्धा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 6 तस्वीरें… उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक में ऑरेंज, बाकी में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी पूरे देश में आज बारिश का यलो अलर्ट है। रविवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए… देशभर में बारिश-बाढ़ का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..
Related Posts
फरीदाबाद में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में स्मैक बरामद, दिल्ली से खरीदकर लाया, बेचने वाले व्यक्ति की तलाश
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.53…
श्रीनगर के थाने में धमाका,300-600 मीटर दूर गिरे बॉडी पार्ट्स:लोग बोले- हमने खोपड़ी गिरते देखी; विस्फोटक में बिना डेटोनेटर के धमाका बना सस्पेंस
पुलिस ने पहले हमारे रिश्तेदार टेलर मोहम्मद शफी को सुबह बुलाया था। फिर शाम को भी बुलाया था। पुलिस के…
करूर भगदड़-एक्टर विजय से 8 दिन में दूसरी बार पूछताछ:CBI ने करीब 6 घंटे सवाल-जवाब किए: 9 सुरक्षाकर्मी भी जांच के दायरे में
करूर भगदड़ मामले में तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के चीफ और एक्टर विजय थलापति से CBI 8 दिन में दूसरी…