आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई। उज्जैन में रात 2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खुले। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई, जिसमें उन्हें स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। राम नाम माला भी पहनाई गई। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की 5 किमी लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पार हो गई है। यहां हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से कांवड़िए आ रहे हैं। इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें… सावन का पहला सोमवार, महाकाल दर्शन सिर्फ भास्कर एप पर: अभिषेक करें, प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें; देखें पूरा मंदिर परिसर सिर्फ 90 सेकेंड में इस लिंक के जरिए घर पर सावन सोमवार की पूजा विधि जानिए… आज सावन का पहला सोमवार:घर पर ही करें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा, जानिए पूजन विधि और मंत्र 5 ज्योतिर्लिंग में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक सावन
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:लद्दाख में सेना की गाड़ी पर चट्टान गिरी, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत; 3 अफसर गंभीर रूप से घायल
लद्दाख के लेह में सेना की एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत…
UP के 35 शहरों में घना कोहरा, राजस्थान-हरियाणा में बारिश:पूरे बिहार में कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट; दिल्ली में 31 दिसंबर 6 साल में सबसे ठंडा दिन
उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। कोल्ड वेव भी है। मेरठ-गाजियाबाद समेत 14 जिलों…
देश को आज मिलेगा शैलो वाटर क्राफ्ट INS अर्णाला:महाराष्ट्र के किले से मिला नाम; उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर डिएक्टिवेट करेगा
देश के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS अर्णाला का बुधवार को कमीशन होगा। इसे विशाखापट्टनम के नेवी…